अमर उजाला
Mon, 3 July 2023
बिहार लोक सेवा आयोग ने विभिन्न अधिकारी स्तर के पदों पर भर्ती शुरू की है।
इस भर्ती प्रक्रिया में राजस्व अधिकारी, कनिष्ठ चुनाव अधिकारी समेत 346 पदों पर भर्ती होनी है।
आयु सीमा में न्यूनतम 20/21/22 वर्ष से लेकर अधिकतम 37/40/42 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदन प्रक्रिया बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर पूरी की जा सकती है।
शैक्षणिक योग्यता में उम्मीदवारों के पास पदानुसार ग्रेजुएशन व संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री होना आवश्यक है।
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए उम्मीदवार 05 अगस्त, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार और मेडिकल रूप से फिट पाए जाने पर ही पूरी होगी।
चयन होने पर उम्मीदवार को पदानुसार लेवल 7 से लेवल 9 ग्रेड तक वेतनमान मिलेगा।
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा।
बिहार राज्य के एससी/एसटी, महिला उम्मीदवारों को 150 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा।
AI को ऐसे बनाएं अपनी कमाई का जरिया