अमर उजाला
Sat, 24 June 2023
बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से शिक्षकों के 1 लाख 70 हजार 461 पदों पर भर्ती की जा रही है।
इस भर्ती की चयन प्रक्रिया परीक्षा के माध्यम से पूर्ण की जाएगी।
CTET की परीक्षा BPSC की परीक्षा की तिथि से टकरा रही थी।
इसलिए पूर्व में जारी हुए परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव किया गया है।
अभ्यर्थियों की किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसे देखते हुए ही परीक्षा की तिथि में बदलाव किए गए हैं।
पहले ये परीक्षा 19, 20, 26 और 27 अगस्त 2023 को होनी थी।
आयोग के अनुसार अब 19 और 20 अगस्त को होने वाली परीक्षा 24 और 25 अगस्त, 2023 को होगी।
इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर 12 जुलाई, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
अच्छी नौकरी चाहिए तो करें ये कोर्सेज