सिविल-मैकेनिकल में डिप्लोमा है, तो इस भर्ती के लिए करें अप्लाई BHEL में सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा एमबीए या एचआर में डिप्लोमाधारी उम्मीदवारों के लिए भर्ती चल रही है उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/कौशल परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के परिणाम के आधार पर होगा बीएचईएल भर्ती का यह अभियान संगठन में 75 ट्रेनी पदों को भरेगा इस भर्ती में सुपरवाइजर (सिविल) के 30 पद, सुपरवाइजर (मैकेनिकल) के 30 पद और सुपरवाइजर (एचआर) के 15 पद हैं बीएचईएल में इन ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 25 अक्तूबर, यानी आज से शुरू हो गई है आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर, 2023 तक है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीएचईएल की आधिकारिक वेबसाइट bhel.com पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं .