इंजीनियरिंग ट्रेनी सहित कई पदों पर भर्ती, 90000 तक मिलेगी सैलरी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने इंजीनियरिंग असिस्टेंट ट्रेनी, तकनीशियन 'सी' और जूनियर असिस्टेंट के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- bel-india.in के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 32 रिक्तियों को भरना है इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 जुलाई, 2024 है जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपये + 18% जीएसटी का आवेदन शुल्क देना होगा वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है इंजीनियरिंग असिस्टेंट ट्रेनी को 24000 से 90000 तक सैलरी मिलेगी वहीं तकनीशियन 'सी' और जूनियर असिस्टेंट को 21,500 से 82,000 तक सैलरी मिलेगी .