अमर उजाला
Fri, 16 June 2023
भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) में मैनेजर पदों पर भर्ती होनी है।
यहां उप प्रबंधक और सहायक प्रबंधक के 12 पदों को भरा जाना है।
आयु सीमा में उप प्रबंधक पद पर 35 वर्ष और सहायक प्रबंधक पद पर 28 वर्ष तय की गई है।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो वो सभी पदों पर भिन्न है। इसके लिए अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
उम्मीदवारों का चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
साक्षात्कार के लिए चुने गए उम्मीदवारों के नाम कंपनी की वेबसाइट पर प्रदर्शित किए जाएंगे।
आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट bdl-india.in पर जाकर पूरी करनी होगी।
चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार 40 हजार से 1 लाख 40 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा।
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये आवेदन शुल्क तो वहीं आरक्षित श्रेणी के लिए छूट दी गई है।
रेलवे से जुड़े इस विभाग में भर्ती शुरू