अमर उजाला
Mon, 12 June 2023
भारत इलेक्टॉनिक्स लिमिटेड ट्रेनी इंजीनियर और प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है।
आयु सीमा में ट्रेनी इंजीनियर और प्रोजेक्ट इंजीनियर पद पर अधिकतम आयु क्रमशः 28 और 32 वर्ष निर्धारित की गई है।
चयनित उम्मीदवारों को 30 हजार रुपये से 50 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।
इस भर्ती में उम्मीदवार को 472 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
शैक्षणिक योग्यता में उम्मीदवार के पास बीएससी/बीई/बीटेक के साथ अनुभव होना आवश्यक है।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
यह सभी नियुक्ति अनुबंध के आधार पर होनी है।
उम्मीदवार bel-india.in पर जाकर अंतिम तिथि 24.06.2023 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।
एनएचपीसी लिमिटेड में निकली भर्ती