बेसिल में कंटेंट राइटर सहित अन्य पदों पर चल रही है भर्ती, जानें रिक्तियां ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड ने रिसर्च एसोसिएट/कंटेंट राइटर, कंसल्टेंट और अन्य पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू की है इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 अक्तूबर, 2024 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 14 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 7 रिक्तियां रिसर्च एसोसिएट और कंटेंट राइटर पदों के लिए हैं जबकि, 2 कंसल्टेंट के लिए, 2 सीनियर कंसल्टेंट के लिए और 1 प्रिंसिपल कंसल्टेंट (डिजिटल मीडिया मार्केटिंग) के लिए आरक्षित हैं इन पदों के लिए सामान्य/ओबीसी/भूतपूर्व सैनिक/महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 590 रुपये है जबकि एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 295 रुपये है आवेदन पत्र शैक्षिक योग्यता और अनुभव प्रमाण पत्र की प्रतियों के साथ निर्धारित प्रारूप में सीलबंद लिफाफे में स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा उम्मीदवार लिफाफे को ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL), BECIL भवन, सी-56/ए-17, सेक्टर-62, नोएडा-201307 (UP) को भेज सकते हैं .