अमर उजाला
Fri, 23 June 2023
भारतीय क्रिक्रेट टीम में खिलाड़ियों का चयन करने के लिए चयनकर्ता पद पर भर्ती होनी है।
बीसीसीआई की सिलेक्शन कमेटी में एक चयनकर्ता के पद को भरा जाना है।
पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा के चयन समिति से इस्तीफा देने के बाद से यह पद खाली था।
चयनकर्ता के अलावा एक अकादमी फिजियो के पद को भी भरा जाना है।
आवेदन करने वाले उम्मीदवार के लिए कुछ पात्रताएं निर्धारित हैं।
उम्मीदवार ने कम से कम 7 टेस्ट मैच खेले हों और 30 फर्स्ट क्लास मैच खेलना का अनुभव हो।
इसके अतिरिक्त एक विकल्प यह भी है कि 10 वनडे और 20 फर्स्ट क्लास मैच का अनुभव हो।
आवेदन करने वाले उस खिलाड़ी को संन्यास लिए हुए 5 साल हो गए हों।
यह आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई 2023 तक bcci.tv/about/jobs पर जाकर पूरी की जा सकती है।
एम्स रायपुर में इन पदों पर निकली भर्ती