बैंक ऑफ बड़ौदा में 627 पदों पर आवेदन का एक और मौका! जल्द करें पंजीकरण बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने क्रेडिट विश्लेषक और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी है इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- bankofbaroda.in. के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 627 रिक्तियों को भरना है इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जुलाई, 2024 हैं इससे पहले, आवेदन की अंतिम तिथि 2 जुलाई थी सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये आवेदन शुल्क है वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा चयन लघु सूचीकरण और उसके बाद व्यक्तिगत साक्षात्कार और/या किसी अन्य चयन पद्धति के आधार पर किया जाएगा इन सभी पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य पात्रताएं अलग-अलग हैं, इसलिए आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें .