भारतीय बीमा विनियामक में सहायक प्रबंधक के पदों पर भर्ती, जानें रिक्तियां भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण सहायक प्रबंधक के पदों पर आवेदन स्वीकार कर रहा है इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (irdai.gov.in) पर जाकर 20 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं इस भर्ती अभियान के माध्यम से सहायक प्रबंधक के कुल 49 पदों को भरा जाएगा सामान्य श्रेणी के आवेदकों को 750 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा जबकि, एससी/एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा आवेदन करने के लिए आवेदकों की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए वहीं आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी शैक्षणिक योग्यता विभिन्न पोस्ट के लिए अलग-अगल है, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल है