अमर उजाला
Fri, 28 July 2023
असम लोक सेवा आयोग ने श्रम कल्याण विभाग के तहत बीमा चिकित्सा अधिकारी पदों पर आवेदन मांगे हैं।
इच्छुक उम्मीदवार 25 अगस्त, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।
असम लोक सेवा आयोग की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 11 रिक्तियों को भरना है।
बीमा चिकित्सा अधिकारी पद के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से कम और 38 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए
उम्मीदवार की न्यूनतम योग्यता एमबीबीएस होनी चाहिए और असम मेडिकल काउंसिल, 1960 के तहत पंजीकरण होना चाहिए।
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 297.20 रुपये शुल्क लागू है।
एससी/एसटी/ओबीसी/एमओबीसी वर्ग के आवेदकों को 197.20 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा
बीपीएल श्रेणी के आवेदकों को 47.20 रुपये शुल्क देना होगा।
DRDO में निकलीं भर्तियां