APSC: एसओ, जेएसओ पदों के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी; जानें एग्जाम तिथि असम लोक सेवा आयोग (APSC) ने वैज्ञानिक अधिकारी और कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी पदों के लिए भर्ती परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है अधिसूचना के अनुसार, वैज्ञानिक अधिकारी के पदों के लिए परीक्षा 23 से 26 जून, 2024 तक आयोजित की जाएगी जूनियर वैज्ञानिक अधिकारी के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा 29 और 30 जून, 2024 को आयोजित की जाएगी इस भर्ती अभियान का लक्ष्य एसओ और जेएसओ अधिकारी के कुल 20 रिक्तियों को भरना है। इन पदों के लिए एडमिट कार्ड 18 जून 2024 को जारी किया जाएगा। एसओ/जेएसओ 2023 परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर जाएं होमपेज पर एसओ/जेएसओ 2023 परीक्षा शेड्यूल लिंक पर क्लिक करें शेड्यूल स्क्रीन पर दिखाई देगा उस शेड्यूल को जांचें और डाउनलोड कर लें आगे की आवश्यकता के लिए परीक्षा कार्यक्रम की एक प्रिंटआउट ले लें .