एयरफोर्स स्कूल में टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती, डिग्रीधारकों के लिए मौका एयर फोर्स स्कूल कानपुर कैंट ने टीचिंग और नॉन- टीचिंग के पदों पर भर्ती निकाली है इसमें पीजीटी, टीजीटी, क्लर्क, हेल्पर, वॉचमैन सहित कई पद शामिल हैं। कुल 14 पदों पर भर्ती की जानी है इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 20 जनवरी, 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट afschoolkanpurcantt.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं क्लर्क के लिए आवेदकों को स्नातक होना चाहिए। वहीं, अंग्रेजी में टाइपिंग की गति कम से कम 40 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए क्लर्क पद के लिए उम्मीदवारों की आयु 25 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्र की गणना 01 जुलाई 2025 से की जाएगी पीजीटी के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए हेल्पर और वॉचमैन पद के लिए कोई शैक्षिक योग्यता निर्धारित नहीं है .