अमर उजाला
Wed, 21 June 2023
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली में 528 पदों पर भर्ती होनी है।
एम्स दिल्ली में सीनियर रेजिडेंट और डेमोंस्ट्रेटर पद पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है।
उम्मीदवार 28 जून 2023 या उससे पहले तक आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन/ एमडी/ एमएस /डीएनबी/ पीएचडी आदि पढ़ाई की हो।
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से aiimsexams.ac.in पर जाकर पूरी की जा सकती है।
इस प्रक्रिया में उम्मीदवारों को 3000 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है तो वहीं आरक्षित श्रेणी को छूट प्रदान की जाएगी।
यह भर्ती कंप्यूटर आधारित परीक्षा के आधार पर की जानी है जो 15 जुलाई, 2023 को होगी।
चयन होने पर उम्मीदवार को 18 हजार रुपये से लेकर 67 हजार 700 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।
यहां निकलने वाली हैं 50 हजार नौकरियां