बिना लिखित परीक्षा के एम्स में नौकरी का मौका, न्यूनतम 56 हजार अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायबरेली एडहॉक आधार पर जूनियर रेजिडेंट पदों के लिए भर्ती निकली है इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं, इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 20 पदों को भरना है इस भर्ती के लिए चुने गए उम्मीदवारों को 7वें सीपीसी की सिफारिशों के अनुसार पे मैट्रिक्स (लेवल-10) में न्यूनतम 56100 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा अभ्यर्थियों को एमबीबीएस (इंटर्नशिप पूरा करने सहित) या एमसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए इसमें शामिल होने से पहले राज्य/एमसीआई मेडिकल पंजीकरण अनिवार्य है एम्स रायबरेली भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए एम्स रायबरेली भर्ती 2025 का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे साक्षात्कार के समय अपना विधिवत भरा हुआ आवेदन पत्र और सहायक दस्तावेज साथ लेकर आएं .