अमर उजाला
Fri, 23 June 2023
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नागपुर में प्रोफेसर पदों पर भर्ती शुरू हुई है।
इस भर्ती प्रक्रिया में एम्स नागपुर में 58 प्रोफेसर पद पर भर्ती होनी है।
शैक्षणिक योग्यता में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय संबंधित क्षेत्र में एमडी/ एमएस /डीएम की पढ़ाई की हो।
अधिकतम आयु सीमा पदानुसार 50/58 वर्ष निर्धारित की गई है।
उम्मीदवार 23 जुलाई 2023 या उससे पहले तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से aiimsnagpur.edu.in पर जाकर पूरी की जा सकती है।
इस प्रक्रिया में उम्मीदवारों को 2000 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
एम्स नागपुर की यह भर्ती प्रक्रिया साक्षात्कार के आधार पर होगी।
चयन होने पर उम्मीदवार को 2 लाख 20 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।
राजस्थान में निकली 5 हजार पदों पर भर्ती