AAI: यहां निकली 12th पास के लिए नौकरी, बिना एग्जाम होगी सीधी भर्ती अगर आप 12वीं पास हैं और एक अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है यहां हम एक ऐसी नौकरी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आपको किसी भी तरह का कोई एग्जाम देने की कोई जरूरत नहीं है दरअसल, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने असिस्टेंट (सिक्योरिटी) के 436 पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर रखी है इसके लिए कोई एग्जाम नहीं होगा, चयनित होने पर 21,500 से लेकर 22,500 तक सैलरी मिलेगी आवेदक की आयु 01/10/2023 तक 27 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aaiclas.aero पर जाकर आवेदन कर सकते हैं आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद नजदीक है, इसलिए बिना देरी किए अभी अप्लाई कर दें .