Target Killing: पंचतत्व में विलीन कश्मीरी पंडित पूरण कृष्ण भट्ट, लोगों में दिखा गम-गुस्सा कश्मीर संभाग के शोपियां में आतंकी गोली का शिकार हुए कश्मीर पंडित पूरण कृष्ण भट्ट का अंतिम संस्कार जम्मू के बनतालाब में हुआ। कश्मीरी पंडित पूरण कृष्ण भट्ट के अंतिम संस्कार के दौरान लोगों ने पाकिस्तान और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। 'जिस कश्मीर को खून से सींचा, वो कश्मीर हमारा है' के नारे लगाकर लोगों ने आक्रोश जताया। अंतिम संस्कार में शामिल लोगों ने घाटी में रह रहे लोगों को पूरी सुरक्षा दी जाने की मांग की। टारगेट किलिंग में मारे गए पूरण भट्ट के परिवार को लोगों ने उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है। लोगों ने डिव कॉम जम्मू रमेश कुमार से मांग करते हुए कहा कि वह सात दिन के भीतर पूरण भट्ट की पत्नी को सरकारी नौकरी दें। मृतक के घर में मौजूद भीड़ में लोगों ने आरोप लगाया कि लक्षित हत्याएं रोकने के लिए सरकार कुछ नहीं कर रही है। यहां