जम्मू-श्रीनगर हाईवे: रामबन में सुरंग निर्माण के दौरान दरककर नीचे आ गया पहाड़ इस हादसे में 10 मजदूर लापता हैं और खोदाई में लगी मशीनरी भी दब गई हादसे में लापता मजदूरों की तलाश को बचाव कार्य जारी है, मौके पर कई टीमें डटीं हैं मलबा नीचे आने के साथ ही हाईवे पर वाहनों को रोक दिया गया है, इससे रास्ते में फंस गए कई वाहन कार्यदायी एजेंसी ने जैसे ही मशीनरी को पहाड़ की खोदाई के लिए लगाया वैसे ही नीचे आ गया पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा खोदाई में लगी पोकलैन मशीन, क्रेन व डंपर मलबे की चपेट में आ गए, वहीं मौके पर मौजूद दो गार्डों ने भागकर बचाई अपनी जान रामबन के विकास आयुक्त मसरत इस्लाम ने बताया कि एक शव को बचाव कार्य के दौरान कर लिया गया बरामद घटनास्थल पर कई मजदूर अपने साथियों का सकुशल बाहर निकलने का कर रहे हैं इंतजार मलबे के नीचे अभी भी नौ लोग दबे हुए हैं, जिनके लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, क्यूआरटी और सेना के जवान बचाव अभियान में जुटे यहां पढ़ें अन्य खबरें