कितने अमीर हैं उमर अब्दुल्ला... कौन सी गाड़ियां और कितना है बैंक बैलेंस? जम्मू कश्मीर में नई सरकार का शपथ ग्रहण बुधवार को हुआ। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। ऐसे में हर कोई जम्मू-कश्मीर के नए मुख्यमंत्री से जुड़ी हर एक चीज के बारे में जानने के लिए उत्सुक है। उमर अब्दुल्ला ने विधानसभा चुनाव के लिए दिए गए शपथ पत्र में अपनी संपत्ति का खुलासा किया था। शपथ पत्र के अनुसार, उमर अब्दुल्ला के पास कुल 54,44,430 रुपये की संपत्ति है। इसमें 80 हजार रुपये की नकदी, 30 लाख रुपये का सोना और अन्य कीमती वस्तुएं शामिल हैं। साथ ही उसमें बताया है कि उनके पास न तो कोई गाड़ी है और न ही कोई अचल संपत्ति है। ef