अमर उजाला
Sat, 25 June 2022
अमरनाथ यात्रा 2022 के लिए 28 जून सुबह 4 बजे पहला जत्था भगवती नगर आधार शिविर से पवित्र गुफा के लिए रवाना होगा। सुबह 6.30 बजे तक अलग-अलग जत्थे रवाना होंगे।
यात्रा के लिए लखनपुर से लेकर पवित्र गुफा तक करीब 50 हजार जवानों की तैनाती की गई है। पहली बार यात्रा के सभी शिविरों पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी।
वहीं भगवती नगर के आधार शिविर को सील कर दिया गया है। अब इसमें सिर्फ उन्हीं लोगों को प्रवेश मिलेगा, जिनके सुरक्षा पास बने होंगे।
ड्यूटी में लगे तमाम लोगों को आईकार्ड मुहैया करवाए गए हैं। अब अनजान लोगों को शिविर में नहीं जाने दिया जाएगा। पहचानपत्र दिखाने के बाद ही प्रवेश मिलेगा।
आसपास के इलाकों को भी सुरक्षाबलों ने घेरा डाल लिया है। 24 घंटे अर्द्धसैनिक बल और पुलिस के जवान मिलकर गश्त करेंगे।
बम निरोधक दस्ते और डॉग स्कवायड के साथ शिविर के आसपास और भीतर जांच की जा रही है। पुलिस के तमाम अधिकारी निजी तौर पर निगरानी कर रहे हैं।
525 शिवलिंगों वाला कोटा का शिवपुरी धाम