अमर उजाला
Sat, 11 June 2022
श्री अमरनाथ यात्रा इस साल 30 जून से शुरू होने वाली है। इसे लेकर सारी तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। साधु-संतों का समूह भी जम्मू पहुंचने लगा है।
इस बार सरकार ने अमरनाथ यात्रियों को श्रीनगर से पंचतरणी तक हेलिकॉप्टर सेवा शुरू करने की सौगात दी है।
सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पहलगाम और बालटाल के रास्तों पर 50 ड्रोन चौकसी के लिए तैनात किए जाएंगे।
इसके अलाव सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और प्रशासन की टीमें तैनात रहेंगी।
इस साल यात्रा 11 अगस्त तक चलेगी। यात्रा करने के लिए आप https://jksasb.nic.in/register.aspx पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
यात्रा के लिए आपको एप्लिकेशन फॉर्म, यात्री का हेल्थ सर्टिफिकेट और चार पासपोर्ट साइज फोटो चाहिए होती हैं।
चीजें जो बन चुकी हैं राजस्थान का ब्रांड