पर्यटकों को भा रही कश्मीर की खूबसूरती और मौसम... देखें मनमोह तस्वीरें कश्मीर घाटी में आजकल मौसम सुहावना बना हुआ है। गर्म इलाकों से कश्मीर पहुंचकर पर्यटक यहां की खूबसूरती और मौसम का आनंद उठा रहे हैं। पर्यटकों को श्रीनगर की विश्व प्रसिद्ध डल झील, लाल चौक के घंटाघर समेत गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग आदि अधिक लुभा रहा है। मई महीने से घाटी में रौनक देखने को मिल रही है और तब से ही दो महीनों तक हाउसबोट में बुकिंग फुल चल रही है। पर्यटन कारोबार पर निर्भर रहने वाले लोग बताते हैं कि पिछले दो वर्ष से यहां पर्यटन में काफी बूम देखने को मिल रहा है। सैलानियों की पसंदीदा जगहों में शुमार गुलमर्ग, पहलगाम, श्रीनगर और सोनमर्ग में 700 होटल हैं, मई और जून महीने के लिए सभी होटल लगभग पैक हो गए हैं। इस साल जिस तरह पर्यटन कारोबार चमका है उससे उम्मीद जताई जा रही है कि पीक सीजन में पर्यटकों की रिकॉर्ड संख्या होगी। vg