पीएम मोदी ने जवानों संग ऐसे मनाई दिवाली

अमर उजाला

Sat, 13 November 2021

Image Credit : ANI

नौशेरा पहुंचे पीएम मोदी
पीएम मोदी गुरुवार को जम्मू संभाग के नौशेरा पहुंचे। उन्होंने जवानों के साथ दिवाली मनाई। साथ ही, भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष से जवानों का उत्साह बढ़ाया। 

Image Credit : ANI

जवानों को बताया अपना परिवार
पीएम मोदी ने कहा कि लोग दिवाली अपने परिवार के साथ मनाते हैं। जवान ही मेरा परिवार हैं, इसलिए मैं अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने आया हूं। 
Image Credit : ANI

जवानों के सम्मान में कही यह बात
पीएम मोदी बोले कि आपके सामर्थ्य से देश में शांति और सुरक्षा है। आपके पराक्रम की वजह से हमारे पर्वों में चार चांद लग जाते हैं।

Image Credit : ANI

नौशेरा की मिट्टी को किया नमन
पीएम मोदी ने कहा कि नौशेरा की मिट्टी का स्पर्श करते एक अलग ही भाव मेरे मन में आया। यहां का इतिहास भारत की शौर्यगाथा बताता है। यहां का वर्तमान वीरता का सबूत है। 

Image Credit : ANI

ऐसे की नौशेरा की तारीफ
प्रधानमंत्री बोले, 'नौशेरा ने हर युद्ध का और हर षड्यंत्र का माकूल जवाब दिया है। नौशेरा के जांबाजों के शौर्य के चलते सभी साजिशें धरी की धरी रह गईं।
Image Credit : ANI

जवानों को किया प्रणाम
पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय सेना की ताकत दुश्मन को पता है। मैं देश की रक्षा करने वाले जवानों को प्रणाम करता हूं। 

Image Credit : ANI

सर्जिकल स्ट्राइक को किया याद
पीएम मोदी ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक में यहां की ब्रिगेड ने जो भूमिका निभाई, वह हर देशवासी को गौरव से भर देता है। 

Image Credit : ANI

योगासनों से कम करें बैली फैट

iStock
Read Now