राजस्थान की फेमस गुलाब जामुन की सब्जी

अमर उजाला

Sat, 12 November 2022

Image Credit : Social Media
गुलाब जामुन के तो सभी दिवाने हैं लेकिन राजस्थान में गुलाब जामुन की सब्जी बनती है

 
Image Credit : Social Media

मारवाड़ और जोधुपर में गुलाब जामुन की सब्जी घरों में चाव से खाई जाती है
Image Credit : Social Media

चलिए आपको बताते हैं प्रसिद्ध गुलाबजामुन की सब्जी की रेसिपी

Image Credit : Social Media

सामग्री

गुलाब जामुन के लिए 200 ग्राम मावा, 100 ग्राम मैदा, तेल या घी, ग्रेवी के लिए-1 कप टमाटर प्यूरी, 1/2 कप दही, 1/2 कप दूध, 1 कप ताजा मलाई या क्रीम, नमक स्वाद अनुसार, 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर, 1/2 चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच अदरक हरी मिर्च का पेस्ट, हींग, 1/2 जीरा, 1 चम्मच गरम मसाला, हरा धनिया सजाने के लिए
 
Image Credit : Social Media

मावा और मैदा मिला कर मिक्स कर लें और हाथों से मसल कर एक डोह बना लें

Image Credit : Social Media
छोटी-छोटी लोइया बना कर हथेली से गोले बना लें और कड़ाही में तेल गरम कर के गुलाब जामुन तल लें

 
Image Credit : Social Media
ग्रेवी के लिए एक पैन में तेल गरम करें। जीरा, हींग और हल्दी डाले
 
Image Credit : Social Media

अदरक मिर्च का पेस्ट डाले और 2 मिनट पकाएं. लाल मिर्च और धनिया पाउडर डाल कर 1 मिनट पकाएं

 

Image Credit : Social Media
क्रीम डालें और नमक भी डाल दें. 4-5 मिनट पका लें और गरम मसाला डाल कर मिला लें
 
Image Credit : Social Media

गुलाब जामुन डाल दें और अच्छे से मिला कर हरे धनिया से सजा कर सर्व करें
Image Credit : Social Media

सर्दियों में कीजिए एमपी की इन जगहों की सैर

सोशल मीडिया
Read Now