अमर उजाला
Thu, 30 June 2022
आखिर कौन हैं एकनाथ शिंदे जिन्होंने शिवसेना में ठाकरे परिवार को चुनौती दी? आइये जानते हैं…
महाराष्ट्र में आए सियासी तूफान का केंद्र रहे एकनाथ शिंदे, शिवसेना के इतिहास में सबसे बड़ी बगावत का चेहरा बन चुके हैं। अब वे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बनेंगे। आज शाम वे शपथ लेंगे।
एकनाथ शिंदे का जन्म 9 फरवरी 1964 को सतारा में हुआ था। पढ़ाई के लिए शिंदे ठाणे आए। 11वीं तक की पढ़ाई यहीं की।
इसके बाद वे वागले एस्टेट इलाके में रहकर ऑटो रिक्शा चलाने लगे। इसी दौरान उनकी मुलाकात शिवसेना नेता आनंद दिघे से हुई थी, इसके बाद ही उनका राजनैतिक जीवन शुरू हुआ।
1997 के ठाणे नगर निगम चुनाव में शिंदे अपने पहले ही चुनाव में पार्षद बने। 2004 के विधानसभा चुनाव में शिवसेना ने शिंदे को ठाणे विधानसभा सीट से टिकट दिया। यहां भी शिंदे को जीत मिली।
2019 के विधानसभा चुनाव के बाद शिंदे मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे थे। फरवरी 2022 में एकनाथ शिंदे के जन्मदिन पर भी उनके समर्थकों ने भावी मुख्यमंत्री के पोस्टर लगाए थे।
शिंदे के पास कुल 11 करोड़ 56 लाख से ज्यादा की संपत्ति है। इसमें 2.10 करोड़ से ज्यादा की चल और 9.45 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति घोषित की गई थी।
चुनावी हलफनामे के मुताबिक शिंदे के पास कुल छह कारें हैं। इनमें से तीन शिंदे के नाम और तीन उनकी पत्नी के नाम पर हैं। शिंदे की पत्नी के नाम पर एक टैम्पो भी है।
अंजली तेंदुलकर की तरह राहुल की मदद कर रहीं अथिया