देश में बदला मौसम का मिजाज नए साल के प्रवेश से ठीक पहले उत्तर-भारत के पहाड़ी राज्यों पर बर्फबारी हो रही है। ये जो दृश्य आप देख रहे हैं वह कश्मीर का है। पहाड़ों की रानी मसूरी में रविवार देर शाम हल्की बर्फबारी से शहर में शीतलहर का प्रकोप बढ गया है। दिल्ली एनसीआर के मौसम में अचानक बदलाव होने से रविवार देर शाम कई इलाकों में हल्की बारिश हुई जिससे राजधानी में ठंड और बढ़ गई। क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले ही शिमला में बर्फबारी की उम्मीद है। पर्यटकों के घूमने के लिए पसंदीदा जगहों में एक है शिमला।