अमर उजाला
Sun, 12 June 2022
देश के मध्य और आसपास के पूर्वी हिस्सों में ज्यादातर स्थानों पर लू का प्रकोप कुछ कम हुआ।
राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड और दिल्ली के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी हुई है।
इन राज्यों के कम से कम 22 कस्बों और शहरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में लू का प्रकोप सोमवार तक जारी रहने का अनुमान है।
नए पश्चिमी विक्षोभ और निचले स्तर की पूर्वी हवाओं के प्रभाव की वजह से 15-16 जून को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में व्यापक स्तर पर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।
अगले चार दिनों में गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी।
मूसेवाला हत्याकांड में अब तक क्या-क्या हुआ?