अमर उजाला
Thu, 25 August 2022
भादौ में झमाझम बारिश के बाद उत्तर पश्चिम भारत में वर्षा का दौर फिलहाल धीमा पड़ गया है। अगले पांच दिनों तक इस इलाके में बारिश की गतिविधियां कमजोर रहेंगी।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार व उत्तर-पूर्वी भारत में 27 और 28 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है।
पूर्वी राजस्थान और समीपवर्ती उत्तर पश्चिमी मध्यप्रदेश में बना कम दबाव का क्षेत्र अब दक्षिण पश्चिमी राजस्थान की ओर मुड़ गया है।
इसके प्रभाव से दक्षिण राजस्थान, उत्तरी गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम वर्षा तथा 26 और 27 अगस्त को छत्तीसगढ़ और 27 और पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश होने की संभावना है।
स्काईमेट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, उत्तरी छत्तीसगढ़, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश व कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है।
पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, ओडिशा के शेष हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों, बिहार के कुछ हिस्सों और पश्चिमी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, गुजरात के कुछ हिस्सों, राजस्थान, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना में हल्की बारिश संभव है।
दुनिया के सबसे वीरान आइलैंड की डरावनी कहानी