अमर उजाला
Tue, 7 June 2022
उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में नौ जून तक ‘लू’ का प्रकोप जारी रह सकता है।
इसकी वजह पाकिस्तान की ओर से चल रही शुष्क और गर्म पछुआ हवा बताई जा रही है।
बीते दिन देश में उत्तर प्रदेश के बांदा (46.8) और फतेहगढ़ (46.4) सबसे गर्म स्थान रहे।
आईएमडी ने कहा कि गुरुवार तक पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली में लू चल सकती है।
ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, विदर्भ और उत्तर झारखंड में लू चलने का अनुमान।
दक्षिण-पश्चिम मानसून 29 मई को केरल पहुंचा था और मंगलवार से इसके गति पकड़ने तथा आगे बढ़ने की उम्मीद है।
अनोखी शादी कराने से पंडित जी का इनकार