राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने राहत के संकेत दिए हैं। यहां पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक सप्ताह तक गर्मी व लू से राहत की उम्मीद है।
Image Credit : अमर उजाला
वहीं असम में बारिश आफत बनकर टूटी है। यहां के 29 जिलों में लगभग 7.12 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं।
Image Credit : सोशल मीडिया
असम में बाढ़ और भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या 14 हो गई है। 20 मई को यहां डूबने से दो बच्चों समेत चार लोगों की मृत्यु हुई।
Image Credit : सोशल मीडिया
बिहार में भी मौसम कहर बरपा रहा है। गुरुवार को यहां आकाशीय बिजली गिरने से अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है।
Image Credit : सोशल मीडिया
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि उत्तर भारत को 24 मई तक गर्मी से मिली राहत जारी रहेगी। बिहार समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।