Weather forecast: बारिश-बर्फबारी के बाद शीत लहर की दस्तक दिल्ली-एनसीआर में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मैदानी इलाकों में शीत लहर ने दस्तक दे दी है। राजधानी दिल्ली में पारा तेजी से नीचे लुढ़का और न्यूनतम पारा 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बिहार में भी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। IMD का अनुमान है कि देहरादून और मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके अलावा यूपी और हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में बारिश के भी आसार हैं। न्यूज