भीषण गर्मी झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि इस बार देश में मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है।
Image Credit : सोशल मीडिया
अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में पहली मौसमी बारिश 15 मई को हो सकती है।
Image Credit : सोशल मीडिया
15 मई के आसपास मानसून दक्षिणी अंडमान सागर और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में पहुंच सकता है। इसके केरल के ऊपर और फिर उत्तर की ओर बढ़ने के संकेत मिले हैं।
Image Credit : सोशल मीडिया
सामान्य रूप से केरल में मानसून का एक जून के आसपास पहुंचता है। मौसम विभाग का कहना है कि यहां 14 से 16 मई के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।
Image Credit : सोशल मीडिया
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में 17 और 18 मई को तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं।
Image Credit : सोशल मीडिया
केरल पहुंचने के बाद मानसून के उत्तराखंड समेत हिमालयी राज्यों में पहुंचने में औसतन 20 दिन का समय लगता है, लेकिन इस बार इसके समय से पहले पहुंचने की उम्मीद है।
Image Credit : सोशल मीडिया
मानसून की खबर के बीच असम में जोरदार बारिश शुरू हो गई है। कई क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं।