पुतिन की बेटी का 'सीक्रेट' ब्वॉयफ्रेंड रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने पेशेवर जीवन के लिए जितना जाने जाते हैं, उनका परिवार उतनी ही गोपनीयता में रहता है। यूक्रेन के खिलाफ जंग छेड़ने के बाद पुतिन के परिवार के बारे में भी नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। दावा किया गया है कि पुतिन के बेटी कैटरिना तिखोनोवा एक बैले डांसर इगोर जेलेंस्की के साथ रिलेशनशिप में हैं। दावा किया गया है कि इगोर जेलेंसकी और पुतिन की बेटी कैटरिना तिखोनोवा की एक बेटी भी हो सकती है। कैटरिना के ब्वॉयफ्रेंड इगोर जेलेंस्की जर्मनी के म्यूनिख के रहने वाले हैं और 2018 से 2019 के बीच, पुतिन की बेटी ने 50 से अधिक बार म्यूनिख की यात्रा की। मीडिया रिपोर्ट्स में एक दस्तावेज का भी जिक्र है। इन दस्तावेज में एक दो साल की लड़की का पासपोर्ट भी शामिल है, जो पुतिन की "अज्ञात पोती" हो सकती है। न्यूज