वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में होंगी ये खास खूबियां

अमर उजाला

Tue, 3 October 2023

Image Credit : Twitter

वंदे भारत अब जल्द नए रूप में आने वाली है। साल 2024 में वंदे भारत का स्लीपर वर्जन लॉन्च हो सकता है।

Image Credit : Twitter

रेल मंत्री अश्विनी वैषणव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वंदे भारत के स्लीपर वर्जन की तस्वीरें साझा की हैं।

Image Credit : Twitter

रेलवे के सूत्रों के मुताबिक, स्लीपर ट्रेन में करीब 20 डिब्बे हो सकते हैं। 

Image Credit : Twitter

वंदे भारत स्लीपर का इंटीरियर फाइव स्टार होटल की तरह बनाया गया है। सीट से लेकर खिड़कियों सहित सब कुछ फाइव स्टार होटल का अहसास कराएगा। 

Image Credit : Twitter

रेलवे के सूत्रों के मुताबिक, इस स्लीपर ट्रेन में पेंट्री कार का अलग से कोई डिब्बा नहीं होगा, बल्कि हर डिब्बे में मिनी पेंट्री होगी। 

Image Credit : Twitter

नई ट्रेन में दिव्यांगों का भी खास ख्याल रखा गया है। ट्रेन में चढ़ने-उतरने के लिए रैंप और व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है।

Image Credit : Twitter

Irani Cup: शेष भारत ने सौराष्ट्र को 175 रन से हराया, स्पिनर सौरभ ने बरपाया कहर

सोशल मीडिया
Read Now