भारत में धार्मिक स्थलों पर भगदड़ का इतिहास जम्मू-कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी भवन में एक जनवरी की सुबह 2.45 पर मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए। आंध्र प्रदेश में नदी के तट पर भगदड़ में कम से कम 27 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है। मध्यप्रदेश के सतना जिले में चित्रकूट के कामतनाथ मंदिर में मची भगदड़ में 10 लोगों की मौत हुई थी और करीब 60 लोग घायल हुए थे। झारखण्ड के देवघर में ठाकुर अनुकूल चंद की 125वीं जयंती पर एक आश्रम परिसर में मची भगदड़ में दम घुटने से 12 लोगों की मौत हो गई थी। केरल के इदुक्की में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सबरीमाला के नजदीक पुलमेदु में मची भगदड़ में 102 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी।