बच्चों का टीकाकरण: जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों के टीकाकरण के लिए COWIN पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। 2007 या उससे पहले पैदा हुए बच्चों का ही पंजीकरण हो सकेगा। कोविन पोर्टल पर सबसे पहले मोबाइल नंबर से लॉग इन करना होगा। वैक्सीन बुक करने के लिए बच्चे का फोटो प्रमाणपत्र(आधार) या स्कूल आईडी कार्ड देना होगा। ऐसे बच्चे जिनके पास मोबाइल नहीं है वे माता-पिता के मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। नियम के मुताबिक एक मोबाइल से 4 लोगों का रजिस्ट्रेशन हो सकेगा। टीकाकरण के प्रभाव को देखने के लिए बच्चों को आधे घंटे तक निगरानी में रखा जाएगा।