किसानों के लिए कैसा रहा बजट?

अमर उजाला

Wed, 1 February 2023

Image Credit : सोशल मीडिया
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया। कृषि क्षेत्र के लिए इस बार सरकार ने कई बड़े एलान किए हैं।
Image Credit : सोशल मीडिया
सरकार ने इस साल किसानों को 20 लाख करोड़ तक ऋण बांटने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए श्री अन्न योजना की शुरुआत की है। 
Image Credit : सोशल मीडिया
केंद्र सरकार ने किसानों की सहूलियत के लिए ऋण का दायरा बढ़ा दिया है। इस साल 20 लाख करोड़ तक किसानों को क्रेडिट कार्ड के जरिए ऋण बांटने का लक्ष्य रखा गया है। 
Image Credit : सोशल मीडिया
किसानों के लिए अब किसान डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा। यहां किसानों के लिए उनकी जरूरत से जुड़ी सारी जानकारी उपलब्ध होगी। 
Image Credit : सोशल मीडिया
केंद्र सरकार ने कृषि के क्षेत्र में स्टार्टअप शुरू करवाने पर फोकस किया है। कृषि स्टार्टअप के लिए डिजिटल एक्सीलेटर फंड बनेगा जिसे कृषि निधि का नाम दिया गया है। 
Image Credit : सोशल मीडिया
बजट में बागवानी की उपज के लिए 2,200 करोड़ की राशि आवंटित की है।
Image Credit : सोशल मीडिया
मत्स्य संपदा की नई उपयोजना में 6000 करोड़ के निवेश का फैसला लिया है। इसका उद्देश्य ग्रामीण विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को तेज़ी से बढ़ावा देना है।
Image Credit : सोशल मीडिया

बजट से रेलवे को क्या मिला?

सोशल मीडिया
Read Now