दुनिया देखेगी भारत की समुद्री ताकत स्वदेशी युद्धपोत निर्माण के क्षेत्र में भारत के लिए आज बड़ा दिन है। दरअसल, आज दो स्वदेशी युद्धपोत लॉन्च किए जाएंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आईएनएस सूरत और आईएनएस उदयगिरी की लॉन्चिंग करेंगे। दोनों ही युद्धपोतों की डिजाइन नौसेना के नेवल डिजाइन निदेशालय ने तैयार किया है। फ्रंटलाइन युद्धपोत 'सूरत' और 'उदयगिरी' अगली पीढ़ी के स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक हैं। युद्धपोत 'उदयगिरी' उन्नत हथियारों, सेंसर और प्लेटफॉर्म मैनेजमेंट सिस्टम से लैस है।