अमर उजाला
Sat, 12 October 2024
दरभंगा बागमती एक्सप्रेस शुक्रवार की रात तमिलनाडु के पास कावराईपेट्टई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई
इस ट्रेन में फंसे यात्रियों की मदद के लिए एक विशेष ट्रेन संचालित की गई
इस घटना के बाद धनबाद- अलेप्पी, अलेप्पी- धनबाद एक्सप्रेस और कोयंबटूर-धनबाद स्पेशल ट्रेन समेत कई ट्रेनों के रूट को डायवर्ट किया गया
पेरंबूर से चलने के 10 मिनट बाद ही शुक्रवार रात 8:50 बजे ट्रेन हादसे का शिकार हो गई, जिसमें 19 लोग घायल हो गए
तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि मंत्री, विधायक और सरकारी अधिकारी बचाव अभियान के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं
उन्होंने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए केंद्र सरकार को उचित कदम उठाने की मांग की
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की तरफ से तुरंत 22 एंबुलेंस भेजी गई है
जाम साहब का बड़ा एलान, अजय जडेजा को बनाया जामनगर राजघराने का उत्तराधिकारी