अमर उजाला
Wed, 2 October 2024
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती पर देशभर के दिग्गज राजनेताओं ने उन्हें नमन किया
पीएम मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने राजघाट में उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए
इस खास दिन पर स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत के 10 साल पूरे हो गए
पीएम मोदी ने साल 2014 में अपने पहले कार्यकाल के दौरान दो अक्तूबर को स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की थी
इस खास मौके पर उन्होंने युवाओं के साथ स्वच्छता से संबंधित गतिविधियों में हिस्सा लिया
उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर इसकी जानकारी दी
पीएम मोदी ने कहा, आज गांधी जयंती पर मैंने अपने युवा मित्रों के साथ स्वच्छता से संबंधित गतिविधियों में हिस्सा लिया। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि आप भी दिन में किसी न किसी ऐसी गतिविधि में हिस्सा लें और साथ ही स्वच्छ भारत मिशन को मजबूत करते रहें
आग की गोला की तरह दिखेगा सूरज, जानिए कब और कहां नजर आएगा सूर्य ग्रहण