अमर उजाला
Sun, 19 June 2022
दिल्ली से पटना जा रही स्पाइस जेट की फ्लाइट में आज बड़ा हादसा होते बचा।
पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरते हुए इंजन में आग लग गई। सूचना मिलते ही अफरा-तफरी मच गई।
इसके बाद विमान की पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।
नागर विमानन निदेशालय ने बताया कि यह हादसा विमान से चिड़िया के टकराने से हुआ, जिससे हवा में विमान का इंजन बंद हो गया।
जिस समय हादसा हुआ, विमान में 185 यात्री सवार थे।
हालांकि, पायलट की सूझबूझ से विमान की सुरक्षित लैंडिग कराई गई। पटना डीएम ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटना की जांच की जा रही है।
भारत के पांच सबसे खतरनाक जंगल