This browser does not support the video element.
अमर उजाला
Mon, 7 October 2024
भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के विमानों ने चेन्नई में मरीना के आसमान में अपनी वायुशक्ति का प्रदर्शन किया।
हजारों की संख्या में लोगों ने राफेल सहित विभिन्न लड़ाकू विमानों का रणकौशल का आनंद उठाया।
साफ आसमान के कारण भारतीय वायुसेना के विमानों द्वारा किए गए लोमहर्षक हवाई शो का बेहतरीन नजारा देखने को मिला।
स्वदेश निर्मित अत्याधुनिक तेजस, हेलीकॉप्टर प्रचंड ने भी 21 साल के बाद आयोजित हवाई प्रदर्शन में भाग लिया।
प्रदर्शन की शुरुआत भारतीय वायुसेना के विशेष गरुड़ बल के कमांडो के साहसिक कौशल के प्रदर्शन के साथ हुई।
हवाई प्रदर्शन में लगभग 72 विमानों ने भाग लिया, जिसे 'लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में दर्ज किया जाएगा।
सुपरसोनिक लड़ाकू विमान राफेल समेत करीब 50 लड़ाकू विमानों ने एक साथ मिलकर आसमान में विभिन्न रंगों की चमक बिखेरी।
डकोटा और हार्वर्ड, तेजस, एसयू-30 और सारंग ने भी हवाई सलामी में हिस्सा लिया। सुखोई एसयू-30 ने भी अपने करतब दिखाए।
92वें भारतीय वायुसेना दिवस समारोह में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन उपस्थित थे।
टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बने सूर्यकुमार, बटलर को पीछे छोड़ा