अनोखी शादी कराने से पंडित जी का इनकार

अमर उजाला

Tue, 7 June 2022

Image Credit : सोशल मीडिया

गुजरात की रहने वाली क्षमा बिंदु ने एकल शादी का फैसला किया है। वह 11 जून को खुद से शादी रचाने जा रही हैं। 

Image Credit : सोशल मीडिया

इस तरह की शादी भारत में संभवतः पहली शादी होगी। यानी शादी में कोई दूल्हा नहीं होगा, फिर भी क्षमा बिंदु दुल्हन बनेंगी। 

Image Credit : सोशल मीडिया

हालांकि, इस फैसले के बाद क्षमा बिंदु की अड़चने भी बढ़ गई हैं। अब शादी के लिए सहमति देने वाले पंडित जी ने ही विवाह कराने से इंकार कर दिया है।

Image Credit : सोशल मीडिया

इतनी अड़चनों के बाद भी क्षमा बिंदु इस तरह की शादी से पीछे हटने का नाम नहीं ले रही हैं। उन्होंने कहा है, वह टेप पर मंत्र बजाकर शादी की रस्में पूरी करेंगी। 

Image Credit : सोशल मीडिया

क्षमा कहती हैं,  एक बार मैं पारंपरिक तरीके से इस शादी को पूरा कर लूं फिर इसकी कानूनी मान्यता भी लूंगी। यानी वह अपने विवाह का पंजीकरण कराएंगी।

Image Credit : सोशल मीडिया

हालांकि, भारत में एकल विवाह (Sologamy) को लेकर कोई कानून नहीं है। ऐसे में क्षमा का कहना है कि सच यह भी है कि खुद से शादी करना अवैध भी नहीं है। 

Image Credit : सोशल मीडिया

क्षमा ने खुद से अपनी शादी के लिए महंगा लहंगा खरीदा है। पार्लर से लेकर ज्वेलरी तक का इंतजाम कर दिया है। वह कहती हैं कि मैं यह संदेश देना चाहती हूं कि महिला होना मायने रखता है। 

Image Credit : सोशल मीडिया

पाकिस्तान की रहस्यमयी घाटी में 150 साल तक जिंदा रहते हैं लोग

iStock
Read Now