मूसेवाला हत्याकांड में अब तक क्या-क्या हुआ?

अमर उजाला

Sun, 12 June 2022

Image Credit : instagram
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को 10 दिन से ज्यादा हो चुके हैं। 29 मई की शाम को मूसेवाला की मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
Image Credit : सोशल मीडिया
मूसेवाला 29 मई की शाम लगभग 4:30 बजे अपने पड़ोसी गुरविंदर सिंह और चेचेरे भाई गुरप्रीत सिंह के साथ अपने घर से निकले थे। तभी कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह अपनी महिंद्रा थार गाड़ी चला रहे थे।
 
Image Credit : सोशल मीडिया
सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद शिरोमणि अकाली दल, भाजपा, जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) समेत कई दलों के नेता भी परिवार से मुलाकात कर चुके हैं। 
 
Image Credit : फाइल
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विरोध के बीच पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की थी। साथ ही उन्होंने सिद्धू मूसेवाला की मौत पर दुख जताया और परिवार को न्याय दिलाने का भी आश्वासन दिया। 
 
Image Credit : सोशल मीडिया
मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस ने आठ गिरफ्तारियां की हैं। इनमें मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना, मनप्रीत भाऊ, सराज मिंटू, प्रभदीप सिंह पब्बी, मोनू डागर, पवन बिश्नोई, नसीब निवासी और संदीप सिंह उर्फ केकड़ा शामिल हैं। 
 
Image Credit : amar ujala
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का भांजा बताने वाले सचिन बिश्नोई नाम के शख्स ने दावा किया है कि मूसेवाला की हत्या उसने की है। उसने एक टीवी चैनल को फोन कर यह दावा किया। 
 
Image Credit :
मामले की जांच कर रही एसआईटी इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर एक-एक कड़ी को जोड़ने में जुटी है।
Image Credit : अमर उजाला

2016 से वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

सोशल मीडिया
Read Now