Axiom 4 Mission: शुभांशु शुक्ला को इतिहास रचता देख माता-पिता के छलके आंसू
अमर उजाला
Wed, 25 June 2025
Image Credit : PTI
वायुसेना के ग्रुप कैप्टन व भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला आज यानी बुधवार को इतिहास रचने के लिए रवाना हो गए हैं
Image Credit : PTI
बता दें कि आज फ्लोरिडा में NASA के कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39ए से एक्सिओम-4 मिशन लॉन्च किया गया
Image Credit : PTI
भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की ओर जा रहे हैं
Image Credit : PTI
लॉन्चिंग के दौरान शुभांशु की मां आशा शुक्ला, पिता शंभू दयाल शुक्ला और उनकी बहनें भावुक नजर आईं, लॉन्चिंग के दौरान सभी ने एक-दूसरे को गले लगाया
Image Credit : PTI
यह मिशन भारत के साथ-साथ पोलैंड और हंगरी के लिए भी ऐतिहासिक होगा। ये दोनों देश 40 साल बाद पहली बार मानव अंतरिक्ष उड़ान में हिस्सा लेंगे
Image Credit : PTI
41 वर्ष पहले लगातार आठ दिन पृथ्वी के चक्कर लगाने वाले राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में रवाना होने वाले शुभांशु शुक्ला दूसरे भारतीय बनने वाले हैं
Image Credit : PTI
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के परिवार का कहना है कि- हमारा आशीर्वाद उसके साथ है और हम भगवान से भी प्रार्थना करते हैं कि उसका मिशन अच्छे से पूरा हो। हमें उस पर गर्व है
Image Credit : PTI
F की भीड़ में छिपा है E, खोजने वाला कहलाएगा जीनियस