अमर उजाला
Tue, 15 October 2024
मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड़ विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों का ऐलान करने के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार एग्जिट पोल, ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर पूछे गए सवालों के खुलकर जवाब दिए।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि एग्जिट पोल्स के जरिए एक अपेक्षाएं तय हो जाती हैं। इससे बहुत बड़ा भटकाव आ जाता है। वास्तविक रूप से जब नतीजे आना शुरू होते हैं तो ये रुझानों से बेमेल हो जाते हैं और इसके गंभीर परिणाम होते हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हर बार चुनाव के बाद ईवीएम को लेकर नए-नए आरोप सामने आते हैं। इस बार भी बैटरी को लेकर आरोप लगाया गया। अगली बार कुछ और आएगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हमें हरियाणा की 20 विधानसभाओं को लेकर शिकायत मिली है। हम हर शिकायत का जवाब देंगे। इसके जवाब तैयार किए जा रहे हैं। हर बिंदु के साथ पूरा जवाब दिया जाएगा।
महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। जबकि झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा। 23 नवंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।
उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर भी 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। वैसे प्रदेश की 10 सीटों पर उपचुनाव होने थे, लेकिन कोर्ट में दायर याचिका की वजह से मिल्कीपुर में उपचुनाव की तारीख का एलान नहीं किया गया।
तस्वीर में छिपा है उल्लू, क्या आप 7 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?