अरुणाचल प्रदेश के सिंगिंग गांव के पास सेना का रुद्र हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। जिस जगह पर यह हादसा हुआ है, वहां तक जाने के लिए सड़क मार्ग भी उपलब्ध नहीं है। रुद्र अटैक हेलिकॉप्टर ध्रुव ट्रांसपोर्ट हेलिकॉप्टर का उन्नत संस्करण है। वर्तमान समय में भारतीय सेना 50 से अधिक रुद्र अटैक हेलिकॉप्टर का संचालन कर रही है। लद्दाख जैसे खतरनाक ऊंचाई वाले इलाकों में यह उड़ान भर सकता है और हमला करने में सक्षम है। रुद्र अटैक हेलिकॉप्टर दुश्मन देशों पर गोलियां बरसाने के अलावा एंटी टैंक मिसाइल भी दाग सकता है। चीन अपने हल्के टैंक के दम पर भारत को चुनौती दे रहा है लेकिन रुद्र उसे कब्रगाह में बदलने की ताकत रखता है।।