एक तरफ देश में मंदिर-मस्जिद को लेकर बहस छिड़ी है। ऐसे में संघ प्रमुख मोहन भागवत का बयान चर्चा में आ गया है।
Image Credit : सोशल मीडिया
एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, हर मस्जिद में शिवलिंग क्यों तलाशना है? यह ठीक नहीं है। हम विवाद क्यों बढ़ाना चाहते हैं? हर दिन हमें नया मामला नहीं लाना चाहिए।
Image Credit : सोशल मीडिया
संघ प्रमुख के बयान का कई दलों ने समर्थन किया है। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, यह रोज-रोज की अराजकता खत्म होनी चाहिए, नहीं तो देश को ही नुकसान होगा।
Image Credit : सोशल मीडिया
जदयू नेता बिजेंद्र प्रसाद ने कहा, देश बेवजह के विवादों में फंस रहा है। धर्म के नाम पर बिना मतलब तनाव बढ़ाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।
Image Credit : सोशल मीडिया
देवबंद के उलेमा मुफ्ती असद कासमी ने कहा, अगर हम मंदिर-मस्जिद की राजनीति में उलझ गए तो देश बर्बाद हो जाएगा।
Image Credit : सोशल मीडिया
वहीं एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भागवत के बयान को संघ का पुराना ढर्रा बताया है। कहा, जब चीजें अलोकप्रिय हो जाती हैं तो वह उनसे पल्ला झाड़ लेता है।
Image Credit : सोशल मीडिया
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा, हमें इतिहास को एक तरफ रखना चाहिए। इसे एक-दूसरे के खिलाफ लड़ाई के हथियार की तरह इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।