काला सच: अभिव्यक्ति की आजादी में ट्विटर का भरोसा नहीं
अमर उजाला
Tue, 17 May 2022
Image Credit : social media
सीक्रेट वीडियो रिकॉर्डिंग वायरल
अमेरिका के धुर दक्षिणपंथी समूह वैरिटास ने ट्विटर के एक वरिष्ठ इंजीनियर का कथित वीडियो जारी किया है। इससे पता चला है कि ट्विटर का अभिव्यक्ति की आजादी में भरोसा नहीं है।
Image Credit : social media
ट्विटर का वामपंथ के प्रति झुकाव
वीडियो में ट्विटर के वरिष्ठ इंजीनियर सिरु मुरुगेशन मान रहे हैं कि कंपनी का वामपंथ के प्रति गहरा झुकाव है और दक्षिणपंथियों को खुलेआम सेंसर किया जाता है।
Image Credit : social media
ट्विटर की राजनीति वामपंथी
ट्विटर कार्यालय की राजनीति इतनी वामपंथी थी कि इस माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर काम करने वाले लोगों को मौजूदा माहौल में काम करने के लिए अपने मूल विचारों को बदलना पड़ा।
Image Credit : social media
एलन मस्क के अधिग्रहण से कर्मचारी करते हैं नफरत
मुरुगेशन का दावा है कि ट्विटर के कर्मचारी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के ट्विटर के अधिग्रहण प्रस्ताव से नफरत करते हैं।
Image Credit : social media
अभी अटकी हुई है मस्क की डील
टेस्ला के सीईओ मस्क के अधिग्रहण प्रस्ताव को अभी ट्विटर के शेयरधारक की मंजूरी मिलना बाकी है। इस बीच, मस्क ने भी घोषणा की कि इस सोशल मीडिया साइट के अधिग्रहण की डील अभी अटकी हुई है।
Image Credit : social media
मस्क ने भी की वामपंथी पूर्वाग्रह की शिकायत
मस्क ने खुद ट्विटर के वामपंथी पूर्वाग्रह को लेकर शिकायत की है। उन्होंने कहा था, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर प्रतिबंध लगाने का ट्विटर का फैसला एक गलती थी।
Image Credit : social media
पराग अग्रवाल स्पैम खातों के सबूत दिखाने से किया इनकार
ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने कल स्पैम खातों को लेकर सबूत दिखाने से सार्वजनिक रूप से इनकार कर दिया है। ऐसे में ट्विटर की खरीदी का करार और उलझ सकता है।